Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

नालंदा में जारी हुआ डीएम साहब का फरमान : बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं, तो वेतन नहीं

Blog Image
857

Biharsharif : जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन का बीड़ा उठाया। उन्होंने सभी स्तरों पर कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करते हुए स्पष्ट किया कि इसके बिना वेतन भुगतान संभव नहीं होगा। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी ने कई कड़े निर्देश जारी किए। प्रखंड मुख्यालयों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय धावा दल का गठन किया जाएगा। साथ ही, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कार्यालयों में व्यवस्था सुधार के लिए सभी कर्मचारियों को नाम-पदनाम की पट्टिका लगाना अनिवार्य किया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से चापाकल अधिष्ठापन और पंचायत खेल क्लबों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

RPS

Related Post