Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

महाराष्ट्र की सांसद प्रणीति शिंदे की ओजस्वी वाणी ने बेगूसराय में बिखेरा जादू

Blog Image
253

  • युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ के बीच ऐतिहासिक रहा कांग्रेस का शिक्षा संवाद, बिहारियों की तारीफ कर सबका जीता दिल

बेगूसराय। शहर के रजौड़ा स्थित स्तुति उत्सव महल में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित "शिक्षा न्याय संवाद" कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया। बेगूसराय सदर की पूर्व विधायक अमिता भूषण के नेतृत्व में आयोजित इस संवाद में महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद सुश्री प्रणीति शिंदे की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

युवा और महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी के बीच अनुशासित और निर्धारित प्रारूप में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सांसद शिंदे का जादू उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ऐसा चढ़ा कि समा ही बंध गया। औपचारिकताओं के बाद सुश्री शिंदे ने युवाओं के शिक्षा संबंधी सवालों के जवाब देते हुए खुला संवाद किया।

युवाओं ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की दयनीय स्थिति, रोजगारपरक शिक्षा का अभाव और आधारभूत संरचनाओं की कमी जैसे ज्वलंत मुद्दे उठाए। वहीं जीविका से जुड़ी महिलाओं और सफाई कर्मचारियों ने वेतनमान से जुड़े अपने मुद्दे रखे। जाति जनगणना पर भी गहन चर्चा हुई, जिसका सुश्री शिंदे ने प्रभावशाली ढंग से समाधान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की सफलता से अत्यधिक उत्साहित दिखीं पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने सुश्री शिंदे सहित उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सुश्री प्रणीति शिंदे ने बिहार और बिहारवासियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा, "महाराष्ट्र में बिहार से जुड़े अनेक प्रतिभाशाली पदाधिकारी मिलते हैं और यहां के लोगों से मिला स्नेह वास्तव में अद्वितीय है।"

संवाद कार्यक्रम के उपरांत सुश्री शिंदे ने अम्बेदकर नगर भर्रा गांव में दलित संवाद भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांत राय ने की, जबकि संचालन जावेद जाफरी और मुकेश प्रियदर्शी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय कुमार सर्जन, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश कुमार प्रिंस, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, अभास झा, महिला अध्यक्ष गायत्री देवी, रजनी देवी, जय प्रकाश सह, नीरज तांती, हारुन रशीद, रामानंद सिंह, नंद किशोर सिंह, नारायण सिंह, युवा अध्यक्ष राहुल कुमार, विजय राय, हरे राम सिंह, डॉ. अजित, सहित तांती, भोला चौधरी, गुलशन आरा, गुनगुन कुमारी, सोनम, गोविंद, बृजेश सहनी, शशिभूषण, लक्ष्मी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RPS

Related Post