Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

राजद नेत्री और समाजसेवी ने महादलित टोले में मनाया लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन : बच्चों के बीच बांटी गई मिठाइयां

Blog Image
187

बिहारशरीफ : राजद सुप्रीमो और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सोहसराय स्थित महादलित टोले में खास आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजद नेत्री आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जन्मदिन को सादगी और सेवा के भाव से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के बीच केक काटने के साथ हुई। इसके बाद मिठाइयां और पठन-पाठन सामग्री बांटी गई। महादलित टोले के सैकड़ों बच्चों और महिलाओं के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे इलाके में खुशी का माहौल बन गया। इस मौके पर राजद नेत्री आयशा फातिमा समाजसेवी यासिर इमाम ने संयुक्त रूप से कहा, "गरीबों की आवाज का नाम है लालू प्रसाद यादव। उन्होंने उस वर्ग को बोलने और संघर्ष करने की ताकत दी, जिसे कभी अपनी बात कहने का हक तक नहीं था। आज भी वे गरीबों के दिल में बसे हैं। उनका जीवन समाज के वंचित तबकों के उत्थान को समर्पित रहा है।"आयशा फातिमा ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने पटना स्थित राजद मुख्यालय में जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने लालू जी के स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना की।समाजसेवी यासिर इमाम ने भी लालू प्रसाद यादव के समाजवादी विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय की जिस परिकल्पना को साकार किया, वह आज भी हर वर्ग के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज लालू जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और "लालू यादव जिंदाबाद" के नारों से माहौल को जीवंत कर दिया।इस सेवा कार्य के माध्यम से राजद कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पार्टी सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर आम जनता के दुख-दर्द में शामिल रहती है।इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद सादिक रामदेव चौधरी विक्की डोम यासिर इमाम पप्पू खान संजू देवी मीना देवी पप्पू चंद्रवंशी दीपक डोम दिलीप डोम समेत कई महादलित परिवार के लोग मौजूद रहे।

RPS

Related Post