Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

जन वितरण विक्रेताओं का हड़ताल रहा बेअसर : हड़ताल के दिन नालंदा समेत पूरे बिहार में 7860 पोस मशीन खुला

Blog Image
634

पूरे बिहार में 35769 कार्ड का हुआ वितरण : नालंदा में 395 कार्ड का हुआ वितरण

बिहारशरीफ : आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार के नालंदा समेत 38 जिला के 55 हजार जन वितरण विक्रेताओं ने अपने दुकानों को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया। लेकिन हड़ताल के दिन भी कई डीलरो ने अनाज का वितरण किया। राज्य खाद्य निगम नेटवेट में खाद्यान्न देने एवं पीड़ित जन वितरण विक्रेता अंबिका यादव के द्वारा 20 जनवरी से भूख हड़ताल के कारण प्रदेश कार्य समिति के द्वारा मजबूर होकर यह निर्णय लिया गया था। इस संबंध में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पाउस मशीन को बंद कर मांग पूरा होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में 1 से 12 जनवरी तक हड़ताल किया गया था। लेकिन वहीं नालंदा में हड़ताल वाले दिन पूरे बिहार में 7860 पाउस मशीन चालू रहा जिसमें नालंदा में 395 कार्ड का वितरण हुआ जबकि पूरे बिहार में 35769 कार्ड का वितरण हुआ। इससे साफ प्रतीत होता है कि पीडीएस डीलरो का ये हड़ताल बेअसर रहा।

RPS

Related Post