Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

दुल्हनों के सपनों को सजाती 'रिवा' कलेक्शन : तनिष्क ने अक्षय तृतीया से पहले लॉन्च किया खास वेडिंग ज्वेलरी

Blog Image
297

बिहारशरीफ : शादी के सीजन में दुल्हनों के सपनों को नया आकार देने वाला तनिष्क का विशेष 'रिवा' वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन रविवार को एमजी रोड स्थित तनिष्क शोरूम बिहारशरीफ में लॉन्च किया गया। अक्षय तृतीया से पूर्व हुए इस भव्य लॉन्च इवेंट में महिला ग्राहकों की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। 'मैथिली' नाम से विशेष रूप से तैयार किए गए इस कलेक्शन में बिहार की पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम देखने को मिला। शोरूम मैनेजर नौशाद मल्लिक ने बताया कि हमारा यह कलेक्शन हर एक गहना सजाए उस दुल्हन को जो बने सुनहरी कहानी की' के थीम पर आधारित है। इसमें बिहार की परंपरागत कलाकृतियों को आधुनिक रूप में पेश किया गया है। शोरूम के उप प्रबंधक विकास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए हम विशेष 20% तक की छूट लेकर आए हैं। साथ ही, मेकिंग चार्ज और डायमंड ज्वेलरी पर भी विशेष छूट दी जा रही है।


इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सीधे 4000 रूपये की भारी बचत का मौका मिल रहा है! इस धमाकेदार ऑफर के तहत 80,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर 4000 रूपये की छूट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिल रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। कलेक्शन में विशेष रूप से दुल्हनों के लिए डिजाइन किए गए नेकलेस सेट, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियाँ और अन्य आभूषण शामिल हैं। लॉन्च इवेंट में शामिल एक ग्राहक रीता देवी ने कहा कि डिजाइन और क्वालिटी दोनों के मामले में तनिष्क का यह कलेक्शन बेजोड़ है। इतनी अच्छी छूट के साथ शादी के सीजन में यह हम सभी के लिए सुनहरा अवसर है। शोरूम में उपस्थित अधिकांश महिला ग्राहकों ने विशेष रूप से मैथिली कलेक्शन की ओर आकर्षित होते हुए दिखाई दीं। तनिष्क के इस नए लॉन्च से शहर की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, और शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ से बिक्री के अच्छे आंकड़ों की उम्मीद जताई जा रही है।

RPS

Related Post