Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

भीषण गर्मी का असर : आर.पी.एस. स्कूल ने बदला समय...सोमवार से सुबह 6:25 बजे से लगेगी कक्षाएं

Blog Image
12

बिहारशरीफ : लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए आर.पी.एस. स्कूल प्रशासन ने विद्यालय के समय में बदलाव किया है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुविधा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया ग्रीष्मकालीन समय लागू किया गया है। स्कूल निदेशक अरविंद कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शिक्षकों का आगमन समय सुबह 6:00 बजे से 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि विद्यार्थियों को सुबह 6:25 बजे तक विद्यालय पहुंचना होगा।

सुबह 11:45 बजे होगी छुट्टी

नए समय के अनुसार विद्यार्थियों का प्रस्थान समय सुबह 11:45 बजे रखा गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

एक ही होगा लंच ब्रेक

श्री सिंह ने बताया है कि ग्रीष्मकालीन समय के दौरान स्कूल में केवल एक ही लंच ब्रेक दिया जाएगा, ताकि पढ़ाई और समय प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

स्कूल ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पानी की बोतल साथ लाने, समय-समय पर पानी पीते रहने और हल्का व पौष्टिक भोजन लाने की अपील की है।

अभिभावकों से सहयोग की अपील

श्री सिंह ने कहा है कि सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। साथ ही सभी से गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

RPS

Related Post