Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहारशरीफ के पार्क में किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार.....जानिए किस पार्क से जुड़ा है मामला कौन था दुष्कर्मी

Blog Image
3250

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के एक स्थानीय पार्क में गुरुवार को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पार्क में माली का काम करने वाला जहानाबाद जिले के घोषी निवासी लक्ष्मण कुमार, बड़ी पहाड़ी निवासी गौरव कुमार तथा रहुई थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव निवासी गौरव कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इस संगीन अपराध के मामले में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम तथा पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


पीड़िता की चिकित्सा जांच भी पुलिस की देखरेख में कराई गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संतोष का माहौल है। जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की 12 जून की दोपहर में अपने परिवार के लोगों से अनुमति लेकर पार्क घूमने गई थी। यह पार्क स्थानीय लोगों के बीच मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते रहते हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब शेरनी दल की महिला पुलिसकर्मी गश्त के दौरान पार्क पहुंची। उन्होंने किशोरी को शौचालय में बैठे देखकर उससे पूछताछ की। किशोरी ने अपनी समस्या महिला पुलिसकर्मी को बताई, तुरंत कार्रवाई शुरू हुई। शेरनी दल की सक्रियता के कारण तीनों आरोपी घटनास्थल से ही पकड़े गए। यह चिंताजनक है कि इनमें से दो आरोपी पार्क में ही काम करते थे, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

RPS

Related Post