Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

बिहारशरीफ में ट्रैफिक जंक्शन बना ठेले का अड्डा : नगर निगम की अजीबोगरीब नीति से लोग परेशान!

Blog Image
1594

अस्पताल चौराहे पर लगा दुकानदारों का कब्जा : आवागमन में लोगो को हो रही परेशानी

Bihar Sharif- शहर के अस्पताल चौराहे पर बनाया गया आधुनिक ट्रैफिक जंक्शन अब एक मजाक बनकर रह गया है। जिस जंक्शन को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बनाया गया था, वहीं अब ठेले-दुकानों का अड्डा बन गया है।


लालबत्ती के साथ बनाए गए इस जंक्शन का मुख्य उद्देश्य था यातायात को नियंत्रित और सुरक्षित बनाना। लेकिन फुटपाथी दुकानदारों और ठेले वालों ने इस पर कब्जा जमा लिया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि अतिक्रमण हटाने के बजाय नगर निगम बिहारशरीफ इन्हें प्रोत्साहित कर रहा है!


🗑️ कचरा डब्बा रखने का फरमान - लेकिन अतिक्रमण को बढ़ावा क्यों?

नगर निगम ने इन दुकानदारों को कचरा डब्बा रखने का निर्देश दिया है। स्वच्छता की दिशा में यह एक सही पहल थी, लेकिन सवाल यह है कि जब अतिक्रमण ही नहीं होना चाहिए तो कचरे का सवाल ही क्यों पैदा हो? आप देखिए फोटो में ठेला सड़क के व्हाइट लाइन का बाहर खड़ा है बताएं ये कौन सा नियम पालन करवाया जा रहा है ?

 शाम होते ही लगता है 'ठेलों का मेला'

स्थिति यह है कि शाम होते ही अस्पताल चौराहे के जंक्शन पर ठेलों का पूरा मेला लग जाता है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बनाया गया जंक्शन अब जाम का कारण बन गया है।

इस अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम का फायदा उठाने के बजाय लोगों को पुराने समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

 सवाल यह है...

क्या नगर निगम की यह नीति सही है? क्या यातायात सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है दुकानदारों को खुश रखना? यह विकास की दिशा में एक बड़ा सवालिया निशान है।

RPS

Related Post