Patna : बिहार में सरकारी नौकरी के लिए 201 रिजेक्टेड खिलाड़ियों को फिर आवेदन का मौका। आपत्ति दर्ज करने के लिए खिलाड़ियों को मिला 15 दिन का समय। सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति। अब तक 88 खिलाड़ियों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल। 212 आवेदन अभी भी प्रक्रियाधीन, स्क्रूटनी के बाद होगा निर्णय। महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने दी जानकारी, 502 आवेदन मिले थे। नई नियमावली 2023 के तहत बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नौकरी। SDO और DSP तक बनने का मौका, खेल को बढ़ावा दे रही सरकार।

