Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Crime

BPSC का 60 लाख, TRE का 15 लाख और ANM का 4 लाख रेट....दुकान हुआ बंद.... सरगना का नालंदा कनेक्शन...जानिए नालंदा से कौन है वो सरगना ?

Blog Image
2702

पटना में दो बड़े एग्जाम सेटर धराए, होटल से मिले 23 स्टूडेंट्स के सर्टिफिकेट

Patna : पटना पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कराने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। TRE, TET, BPSC इंजीनियरिंग और ANM परीक्षा में सेटिंग कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों बीते 10 दिनों से राजधानी के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित माधव इंटरनेशनल होटल में ठहरे हुए थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की और अजय कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास से 23 अभ्यर्थियों के ओरिजिनल सर्टिफिकेट, कई बैंकों के ब्लैंक और हस्ताक्षरित चेक बरामद किए गए। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि अजय से पूछताछ में एक और सेटर उदय झा का नाम सामने आया। अजय की निशानदेही पर समस्तीपुर में छापा मारकर उदय झा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर परीक्षा सेटिंग कराते थे। TRE परीक्षा के लिए वे 12 से 15 लाख, TET के लिए 1 से 2 लाख, BPSC इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए 50 से 60 लाख और ANM परीक्षा में पास कराने के लिए 4 से 6 लाख रुपये तक वसूलते थे। अब तक इन लोगों ने TRE परीक्षा में तीन अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई थी। पुलिस ने छापे के दौरान जो दस्तावेज बरामद किए हैं, उनकी जांच की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों के नाम सामने आएंगे और अगर उनके खिलाफ पैसों के लेन-देन के सबूत मिलते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में कुछ और लोगों का नाम भी लिया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इस गिरोह का सरगना अजय कुमार सिन्हा नालंदा का रहने वाला है और पहले शिक्षक रह चुका है। नौकरी छोड़ने के बाद उसने पूरी तरह इस धंधे को अपना लिया। 2015 में भी गांधी मैदान थाना पुलिस ने उसे एक फ्रॉड केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तारी के बाद इस बार दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन सबूत मिटाने के इरादे से नदी में फेंक दिए, लेकिन पुलिस उनकी कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, जिसके आधार पर और खुलासे होने की उम्मीद है। पटना में हुई यह कार्रवाई परीक्षा माफिया के नेटवर्क पर करारी चोट मानी जा रही है। 

RPS

Related Post