Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Crime

क्राइम मीटिंग में एसपी की सख्त हिदायत : अपराध नियंत्रण में नहीं चलेगी लापरवाही

Blog Image
216

बिहारशरीफ : अपराधियों पर नकेल कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपी हृदयकांत ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया—अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ दिखना चाहिए। जिला समाहरणालय स्थित शहीद हृदय भवन में हुई क्राइम मीटिंग में उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की।

एसपी ने नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए तस्करों और सप्लाई नेटवर्क की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की सूची बनाकर लगातार छापेमारी, उनकी गतिविधियों और नेटवर्क पर नजर रखने को कहा गया। संवेदनशील इलाकों, बाजार, बैंक, एटीएम, स्कूल-कॉलेज और प्रमुख मार्गों पर गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए गए।

पर्व-त्योहारों को देखते हुए सोशल मीडिया पर निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने को कहा गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में डीएसपी अमरनाथ, संजीत कुमार गुप्ता, रंजन कुमार, ऋषभ आनंद, तारकेश्वर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RPS

Related Post