Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Crime

हिलसा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी: पोकलेन चालक को गोली मारकर बदमाश फरार

Blog Image
207

नालंदा : जिले के हिलसा में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने बाईपास निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना त्रिलोक विगहा के पास हुई, जिससे मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण का काम चल रहा था, तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उन्होंने पोकलेन चालक को टारगेट कर दिया। बदमाशों ने चालक के सीने में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के पथरी गांव निवासी कुलदीप यादव (32) के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी शैलजा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

RPS

Related Post