Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

नालंदा के 2018 बैच के सभी दारोगा का हुआ तबादला.... जानें कहां गए सभी दारोगा

Blog Image
1499

नालंदा : नालंदा जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। 2018 बैच के सभी दारोगा अधिकारियों को पटना स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बाद नालंदा के कई थाने खाली होने की स्थिति बनी है। इस तबादले में नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार, मानपुर के सुमन कुमार, सिलाव के इरफान खान, परवलपुर के संजीव कुमार सिंह सहित कई थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, रवि कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार पवन, अमित कुमार, विकास कुमार यादव, बिकेश कुमार, राजेश ठाकुर, अजय भारती, शिवम कुमार, दिनेश साह और कई अन्य पुलिस अधिकारी भी पटना ट्रांसफर हुए हैं। खुदागंज थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, मिलन राय, अमित कुमार सिंह, शत्रुध्न साह, अर्जुन मंडल जैसे अधिकारी भी अब पटना में सेवाएँ देंगे। नूरसराय के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, कतरीसराय के सत्यम तिवारी, सद्दाम हुसैन, राहुल कुमार और प्रभाकर कुमार झा भी इस सूची में शामिल हैं। यह कदम बिहार पुलिस प्रशासन की मजबूती और चुनाव से पहले व्यवस्था बेहतर करने के लिए लिया गया माना जा रहा है। अब देखना होगा नए पदस्थ अधिकारी नालंदा की पुलिस व्यवस्था में कितनी तेजी लाते हैं। बरहाल नए पदस्थ अधिकारियों कमान नहीं सौंपी गई है।

RPS

Related Post