Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर चमकेंगे आरपीएस ग्रुप के निदेशक अरविंद कुमार सिंह

Blog Image
525

पटना : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित 'शिक्षाविद सम्मान' के लिए इस वर्ष भी नालंदा जिले का नाम रोशन हुआ है। आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक अरविंद कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है, जो बिहार के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पुरस्कार समारोह 22 मई को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले "इंडियाज बिगेस्ट लॉ कॉन्क्लेव" के दौरान संपन्न होगा। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। इससे हमारे संस्थान के प्रयासों को और अधिक ऊर्जा मिलेगी। नालंदा जिला प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, और हम इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। मेरा विश्वास है कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स पिछले कई दशकों से बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। सिंह के नेतृत्व में, संस्थान ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर बल्कि छात्रों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। "लॉ प्रेप ट्यूटोरियल" द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, न्यायविदों और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों और चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

RPS

Related Post