Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज 1:30 बजे होगा जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Blog Image
148

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे जारी करेगी। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  और results.biharboardonline.com पर देख सकेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा।

इस वर्ष राज्यभर के 1762 परीक्षा केंद्रों पर 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इंटर परीक्षा दी थी। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त कदम उठाए। टॉपर्स के वेरिफिकेशन के लिए विभिन्न जिलों से कॉपियां मंगवाई गईं और संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर विशेषज्ञों की टीम ने इंटरव्यू लिया। हैंडराइटिंग मिलान के साथ विषय से जुड़े सवाल पूछकर उनकी योग्यता की जांच की गई।

पासिंग क्राइटेरिया के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। प्रैक्टिकल विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। जैसे 70 अंकों की थ्योरी में न्यूनतम 21 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में कम से कम 12 अंक प्राप्त करना होगा। रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत और अन्य अहम आंकड़े साझा करेगा, जिसके बाद वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर results.biharboardonline.com लिंक पर क्लिक करें, फिर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के इंतजार की घड़ी खत्म होगी और उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी।

RPS

Related Post