Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहार के शूटआउट सीजन बरकरार : पटना के पारस हॉस्पिटल के बाद अब बेगूसराय में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या

Blog Image
710

Begusarai : डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसमें डंडारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार घायल हो गए।

मृतक की पहचान हरेराम पासवान उर्फ हरिया (42) के रूप में हुई है, जो डंडारी और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश था और जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरेराम के सिर में तीन गोलियां लगी हैं।

घटना के समय हरेराम गंडक नदी किनारे कुछ लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और फायरिंग के बाद चांदपुर की ओर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मछली मारने के धंधे को लेकर विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

वारदात की सूचना मिलने पर डंडारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और डर के मारे लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। स्थानीय मुखिया और सरपंच भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन स्थिति की गंभीरता देखते हुए वे भी वहां से चले गए।

फिलहाल ग्रामीण और मृतक के परिजन एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं और तब तक शव को उठाने की इजाजत देने से इनकार कर रहे हैं। घटना की सूचना पर बलिया DSP रंजीत कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है। हालांकि अभी तक पदाधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

RPS

Related Post