Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहार में LPG-पेट्रोल की किल्लत का खतरा : सरकार अलर्ट....जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Blog Image
1062

नालंदा : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब भारत समेत बिहार तक पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी को लेकर बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटना की ओर से राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में युद्ध और तनावपूर्ण हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बिहार में भी एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।प्रशासन को आशंका है कि आपूर्ति प्रभावित होने की खबर से गैस एजेंसियों, डीलरों और पेट्रोल पंपों पर आम लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। इससे अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी व कालाबाजारी की कोशिश भी की जा सकती है। इसी को देखते हुए राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों के आसपास विशेष निगरानी रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। प्रशासन को यह भी कहा गया है कि आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय बनाकर जनता को सही स्थिति की जानकारी दी जाए, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले और लोगों में अनावश्यक घबराहट की स्थिति न बने।

RPS

Related Post