Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

30 जुलाई से इस रूट पर न जाएं! बिहारशरीफ में भरावपर फ्लाईओवर निर्माण के कारण एक महीने तक ट्रैफिक डायवर्जन

Blog Image
3416

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत भरावपर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 30 जुलाई से 25 अगस्त तक शहरवासियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार "Construction of Fly Over at Bharaopar" परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। फ्लाईओवर के गर्डर कास्टिंग कार्य के लिए LIC मोड़ से लहेरी थाना तक के पूरे स्ट्रेच में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान केवल एक दिशा में वाहनों का आवागमन हो सकेगा। सबसे बड़ा बदलाव कारगिल चॉक से भरावपर की तरफ आने वाली गाड़ियों के लिए होगा। इन वाहनों को अब नया रूट अपनाना होगा जो लहेरी थाना से शुरू होकर सोहन कुआं, मछली मंडी होते हुए हॉस्पिटल चौराहा तक जाएगा। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2025 से लेकर 25 अगस्त 2025 तक लागू रहेगी। इस रूट डायवर्जन से दैनिक आवागमन करने वाले हजारों लोग प्रभावित होंगे। खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र और व्यापारिक कार्यों से जुड़े लोगों को अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च करना पड़ेगा। नए रूट से यात्रा की दूरी बढ़ने के कारण वाहन चालकों को पहले से अधिक समय निकालकर घर से निकलना होगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधक निदेशक दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है और गर्डर कास्टिंग का काम पूरा होने के तुरंत बाद सामान्य ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद इस क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी और शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यातायात पुलिस को भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस दौरान किसी तरह की समस्या न हो।

RPS

Related Post