Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

गोपाल खेमका मर्डर केस में पहली बड़ी कार्रवाई, कुख्यात हथियार तस्कर विकास एनकाउंटर में ढेर

Blog Image
504

पटना : गोपाल_खेमका_हत्या_कांड से जुड़ी जांच में पहली बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में कुख्यात अवैध हथियार तस्कर विकास को मार गिराया। विकास पर कई संगीन आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

सूत्रों के अनुसार, STF की टीम को विकास के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी। जब टीम ने छापेमारी की तो विकास ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। घटनास्थल से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

विकास का नाम गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में प्रमुख रूप से सामने आया था। माना जा रहा है कि खेमका की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की सप्लाई भी विकास ने ही की थी।

STF अधिकारियों ने इसे केस की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि अब अन्य मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

RPS

Related Post