Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

पर्यटक नगरी राजगीर के होटल में नाबालिग के साथ गैंगरेप : होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Blog Image
2621

Rajgir : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच अब एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में गैंगरेप किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

राजगीर में हत्या, लूट, छिनतई और अपहरण के बाद अब गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध भी शुरू हो गए हैं। इससे पर्यटन नगरी की छवि पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस के लिए अब सिर्फ घटनाओं का उद्भेदन करना ही काफी नहीं है, बल्कि इन अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाना जरूरी हो गया है।

 कैसे हुई शर्मनाक घटना और कब ?

राजगीर एसडीपीओ सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई की शाम 6:30 बजे एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ राजगीर थाने पहुंची और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी सीमा कुमारी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार, 26 मई की शाम 4 बजे उसका बॉयफ्रेंड उसे बहला-फुसलाकर राजगीर बाजार स्थित होटल मयूर में ले गया। वहां पहले से ही उसके दो दोस्त मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर राजगीर थाना में मामला संख्या 294/25 दिनांक 27.05.25 को धारा 70(2) BNS और 4/6 POCSO ACT के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

FSL टीम ने होटल मयूर का विधिवत निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता का तत्काल मेडिकल जांच कराया गया और माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।तकनीकी और मानवीय आधार पर अनुसंधान करते हुए 30 मई को पुलिस ने घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को मुफस्सिल थाना जिला गया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी 

• नीरज कुमार (19 वर्ष) - पिता धर्मेंद्र कुमार, निवासी सेवरेज रोड, राजगीर

• सूरज कुमार (19 वर्ष) - पिता मंगलजीत कुमार, निवासी रामहरि पिंड, राजगीर  

• अभिषेक कुमार (30 वर्ष) - पिता श्रवण कुमार, निवासी शिव स्थान, राजगीर

• एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल

आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल के कमरे को आवश्यक जांच के लिए विधिवत सील कर दिया है।

होटलों की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना होटल संचालकों की लापरवाही को उजागर करती है। चंद पैसों के लिए बिना उचित सत्यापन के कमरे देने वाले होटल संचालकों पर सख्ती बरतना जरूरी हो गया है। स्थानीय ID का सही सत्यापन और गेस्ट रजिस्ट्रेशन की उचित प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है।

RPS

Related Post