ज्वेलरी सेक्टर में करियर बनाना है तो 17 सितंबर को साक्षात्कार के लिए हो जाए तैयार
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है! TATA ग्रुप की प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड, मिया बाय तनिष्क, "रिटेल सेल्स ऑफिसर" के कई पदों पर भर्ती कर रही है। चयन के लिए 17 सितंबर 2025 को रांची रोड स्थित द अरविंद स्टोर में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
मिया बाय तनिष्क द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ज्वेलरी या सर्विस सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह अवसर विशेष रूप से उनके लिए है, जो सेल्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं और प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ प्रोफेशनल ग्रोथ की तलाश में हैं।
नौकरी की लोकेशन रांची रोड, बिहारशरीफ (नालंदा) में होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं – आतीश कुमार तांती : 7903077852, 7070991299
नौकरी की तलाश में लगे उन सभी युवाओं के लिए यह एक भरोसेमंद और बेहतर भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है।

