Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Sports

दिल्ली का शानदार प्रदर्शन, कोलकाता को 6-2 से दी करारी शिकस्त

Blog Image
155

बेगूसराय: राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पार्क सर्कस कोलकाता को 6-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला दिल्ली और कोलकाता की टीमों के बीच खेला गया, जहां दोनों ओर से शुरुआत में आक्रामक खेल देखने को मिला। मैच के 21वें मिनट में दिल्ली के जर्सी नंबर 13 संदीप सिंह ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 23वें मिनट में कोलकाता ने पलटवार करते हुए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 25वें मिनट में दिल्ली ने एक और गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली, वहीं 45वें मिनट में कोलकाता ने गोल कर मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया और पहला हाफ 2-2 की स्थिति में समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम पूरी तरह हावी नजर आई। 59वें मिनट में दिल्ली के जर्सी नंबर 08 के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 04 के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61वें, 64वें और 66वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और दिल्ली की जीत को पूरी तरह पुख्ता कर दिया। इस तरह दिल्ली ने मुकाबला 6-2 से अपने नाम कर लिया।

मैच की शुरुआत से पहले आयोजन समिति के सचिव फुल कुमार चौधरी, चंद्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी शंभू राय शर्मा और संजय सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पूरे मैच के दौरान मैदान में रोमांच बना रहा और मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार खेल का भरपूर आनंद लिया।

RPS

Related Post