Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Sports

राजगीर में टेक्निकल अधिकारियों को मिलेगा गोल्डन टूल, खेल का किला होगा अजेय!

Blog Image
556

राजगीर में हॉकी की बारीकियां सीखने को तैयार देशभर के तकनीकी अधिकारी, FIH-AHF लेवल 2 कोर्स से मिलेगा नया आयाम

Rajgir : राजगीर में शनिवार को हॉकी की नींव को मज़बूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। FIH-AHF लेवल 2 टेक्निकल ऑफिशियल कोर्स की शुरुआत हुई, जो 1 सितंबर तक चलेगा। इस कोर्स में देशभर से आए तकनीकी अधिकारियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नियमों की गहन समझ दी जाएगी, ताकि उनकी विशेषज्ञता और दक्षता में वृद्धि हो सके। हॉकी इंडिया ने इस आयोजन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के समर्थन की खास तारीफ की है, जो इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जब सरपंच साहब पहुंचे युवा सितारों के बीच!

भारतीय हॉकी के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने राजगीर में युवा खिलाड़ियों के साथ एक यादगार शाम बिताई। इस दौरान हरमनप्रीत ने न केवल बच्चों के साथ हॉकी खेली, बल्कि उन्हें खेल के गुर सिखाए और उनके सपनों को नई उड़ान दी। उनके साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के डीजी रवींद्रन शंकरन (IPS), बिहार सरकार के खेल निदेशक महेंद्र कुमार (IAS), और BSSA के कार्यकारी निदेशक रबीन्द्र नाथ चौधरी और उप निदेशक हिमांशु सिंह भी मौजूद रहे।

RPS

Related Post