Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप का टिकट फ्री, जानें कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग और क्या है नए नियम

Blog Image
1620

राजगीर : 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर में होने वाले हीरो एशिया कप हॉकी मेन टूर्नामेंट को लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और दर्शक पूरी तरह मुफ्त में स्टेडियम में मुकाबले देख सकेंगे। डीजी, खेल प्राधिकरण रविंद शंकरन ने बताया कि मैच देखने के लिए किसी भी तरह का टिकट शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन प्रवेश के लिए टिकट लेना अनिवार्य होगा। 

26 अगस्त सुबह 8 बजे से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

टिकट केवल ऑनलाइन Genie ऐप से बुक किया जा सकता है और इसकी बुकिंग 26 अगस्त सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही प्राप्त कर सकता है और टिकट को किसी अन्य को ट्रांसफर या फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। इस बार टिकटिंग सॉफ़्टवेयर में खास सुरक्षा इंतज़ाम किए गए है, स्क्रीनशॉट या फोटो लेने पर टिकट का QR कोड दिखाई नहीं देगा। साथ ही टिकट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रखा गया है। 

स्टेडियम में कई जरूरी सेवाएं होगी उपलब्ध

दर्शकों की सहूलियत के लिए खेल परिसर में फूड कोर्ट, पानी, स्वच्छ शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक दिन का टिकट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक के सभी मुकाबलों के लिए मान्य होगा। डीजी ने कहा कि राजगीर का यह आयोजन बिहार के लिए गर्व का विषय है और राज्य के खेल प्रेमियों को इसे नजदीक से देखने का शानदार मौका मिलेगा।

RPS

Related Post