Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

दुर्गा पूजा में ‘लफुआ’ युवकों की खैर नहीं.... 83 वाहन सीज, 81,500 जुर्माना, रात में ट्रिपल लोडिंग करने वाले नाबालिगों पर बढ़ी पुलिस की नजर

Blog Image
1397

Nalanda : बिहारशरीफ में दुर्गा पूजा की अष्टमी के दिन मेला घूमने निकले श्रद्धालुओं की सुविधा बिगाड़ने वाले लफुआ टाइप युवकों पर पुलिस ने करारी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात हुई ताबड़तोड़ जांच में 83 वाहनों पर ₹81,500 का भारी-भरकम जुर्माना ठोका गया, वहीं नियम तोड़ने वाले 9 ऑटो/टोटो मौके पर ही जप्त कर लिए गए। इतना ही नहीं, 21 बाइकों को भी डिटेन कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  

ट्रैफिक पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नाबालिग लड़कों का देर रात ट्रिपल लोडिंग करना अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या संदिग्ध पाए जाएंगे, उन पर बड़ी कार्रवाई तय है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अलर्ट रहने की अपील की है कि उनके बच्चे किस संग देर रात मेला घूमने निकल रहे हैं, इसकी सख्ती से निगरानी करें।  

पुलिस-प्रशासन ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सहयोग से 24×7 चालान और फाइन की व्यवस्था जारी रहेगी। जो भी भीड़भाड़ वाले रास्तों और प्रतिबंधित रूटों पर बाइक या वाहनों से घुसने की कोशिश करेगा, वह सीधे कार्रवाई के शिकंजे में आएगा।  


साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा बिहारशरीफ ब्लॉक कैंपस और रांची रोड ओवरब्रिज के पास वैकल्पिक पार्किंग सुविधा की व्यवस्था की गई है। यहां वाहन खड़ा कर आसानी से आसपास के पंडाल और मेले का आनंद लिया जा सकता है।  

नालंदा पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है—“यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। बेवजह सड़क पर हंगामा करने वाले युवकों को अब हर हाल में सबक सिखाया जाएगा।”

RPS

Related Post