Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

नालंदा में 'शेरनी दल' से कांपेंगे मनचले.... छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं।

Blog Image
843

महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम गठित : छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं

बिहारशरीफ : नालंदा में अब मनचलों और रोमियो की अब खैर नहीं! नालंदा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष टीम 'शेरनी दल' का गठन किया है। यह दल सड़कों पर छेड़खानी करने वाले और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाएगा। बढ़ती छेड़खानी और छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार पुलिस की यह अनूठी पहल है। खासकर उन मनचलों पर नजर रखी जाएगी जो स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को परेशान करते हैं। नालंदा पुलिस कप्तान ने चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी किसी लड़के की गलत हरकत पाई गई तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शेरनी दल की टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। नालंदा पुलिस का यह कदम महिला सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब महिलाएं और लड़कियां बिना किसी डर के सड़कों पर चल सकेंगी, और कोई भी मनचला उन्हें परेशान करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित महसूस कराना नालंदा पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। नालंदा पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़खानी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RPS

Related Post