Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Cricket

भारत–पाक महामुकाबला: बिहारशरीफ फिटनेस पार्क में एलईडी स्क्रीन पर गूंजा भारत के जीत का जुनून

Blog Image
442

Ind Vs Pak : टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को क्रिकेट इतिहास की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों — भारत और पाकिस्तान — के बीच खेला गया। इस रोमांचक भिड़ंत में भारतीय टीम की कमान पहली बार इस विश्व कप में कप्तान के तौर पर सूर्य कुमार यादव ने संभाली, जिससे मुकाबले का उत्साह और भी बढ़ गया। और भारत ने हमेशा की तरह इस बार भी पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी का तांडव देखने की मिला जिसके सामने पाकिस्तान पूरी तरह पस्त हो गई। और भारत सुपर 8 में हुई क्वालीफाई।

बिहारशरीफ में भी इस ऐतिहासिक मुकाबले का जादू सिर चढ़कर बोला। स्मार्टसिटी फिटनेस पार्क में नगर निगम के सौजन्य से प्रकाश आर्ट प्रचार एजेंसी द्वारा विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जहां सैकड़ों भारतीय दर्शकों ने देर रात तक बैठकर इस हाई-वोल्टेज मैच का रोमांच महसूस किया। हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा पार्क गूंज उठा।

वहीं प्रबंधन ने जानकारी दी कि टी-20 वर्ल्ड कप के आगामी मुकाबलों के साथ-साथ आईपीएल मैचों का भी इसी तरह सीधा प्रसारण किया जाएगा। दर्शकों के लिए आज पार्क एंट्री टिकट के साथ मैच का आनंद लेने का मौका दिया गया लेकिन आगे योजना ये बनाई जा रही है कि मैच के टिकट मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमी इस माहौल का हिस्सा बन सकें।

भारत–पाक मुकाबले की यह रात बिहारशरीफ के खेलप्रेमियों के लिए लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी। 🏏

भारतीय बल्लेबाज :

  • ईशान किशन - 77 रन
  • सूर्य कुमार यादव - 32 रन 
  • शिवम दुबे - 27 रन

भारतीय गेंदबाज : 

  • हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती - 2-2 विकेट
  • कुलदीप यादव और तिलक वर्मा - 1-1 विकेट

RPS

Related Post