Patna : बिहार सरकार ने शनिवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। इस सूची में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ का भी नाम शामिल है। उन्हें अब विकास आयुक्त, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, उनकी जगह डॉ. बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग का नया ACS बनाया गया है।
किसे मिला नया दायित्व?
-
डॉ. संजय कुमार अग्रवाल (IAS, 1992 बैच) – अपर मुख्य सचिव, वाणिज्य कर विभाग से हटाकर अब अध्यक्ष-सह-सदस्य, राज्य राजस्व पर्षद, बिहार के पद पर।
-
अरविंद कुमार चौधरी (IAS, 1995 बैच) – गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित कर अब अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बनाए गए।
-
डॉ. बी. राजेंद्र (IAS, 1995 बैच) – सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर शिक्षा विभाग का दायित्व मिला, साथ ही सामाजिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी।
-
आनंद किशोर (IAS, 1996 बैच) – अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रहते हुए अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
क्यों अहम है ये बदलाव?
शिक्षा विभाग बिहार सरकार के सबसे अहम विभागों में से एक माना जाता है। डॉ. एस. सिद्धार्थ के विकास आयुक्त बनने और उनकी जगह डॉ. बी. राजेंद्र के आने को प्रशासनिक हलकों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

