Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

बिना चीर-फाड़ के कैंसर इलाज की नई पहल, दिव्य ज्योति अस्पताल बना उम्मीद की किरण

Blog Image
127

New Delhi : ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी है। टप्पल रोड स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल ने कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक ब्लडलेस सर्जरी पद्धति को अपनाकर स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इस तकनीक के जरिए अब कैंसर का इलाज पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, कम दर्दनाक और आसान हो गया है।

अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक विधि और आधुनिक सॉनिसिजन स्केलपेल की मदद से बिना बड़े चीरे के कैंसर का ऑपरेशन किया जा रहा है। बच्चादानी (यूटेरस) कैंसर से लेकर किडनी कैंसर तक, विभिन्न प्रकार के कैंसर का इलाज अब यहां सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से संभव हो पाया है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इस हाईटेक तकनीक से मरीजों को कम रक्तस्राव, जल्दी रिकवरी और कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिलने जैसे कई लाभ मिलते हैं। खास बात यह है कि इस सुविधा के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

दिव्य ज्योति अस्पताल में शुरू की गई इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा से न केवल ग्रेटर नोएडा और जेवर, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लोगों को कैंसर उपचार के लिए एक नया और भरोसेमंद विकल्प मिल गया है। यह पहल चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी विकास के साथ मरीजों के बेहतर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

RPS

Related Post