Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

अयोध्या में दीपों का महासागर....सीएम योगी ने खींचा राम रथ, बोले—500 साल के अंधकार पर विजय की ज्योति जली

Blog Image
314

Ayodhya : रामनगरी अयोध्या इस बार दीपोत्सव की दिव्यता में डूब गई। सम्पूर्ण नगरी राम नाम की रोशनी से ऐसा जगमगाई मानो स्वयं त्रेता युग लौट आया हो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वयं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर दीपोत्सव की शुरुआत की।भक्ति और उल्लास से भरे माहौल में फूलों से सजे पुष्पक विमान के जरिए प्रभु श्रीराम का नगर भ्रमण कराया गया।


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने रस्सियों से रथ खींचकर श्रद्धा और समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश की।राम कथा पार्क में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य का साक्षात दर्शन किया।


सीएम योगी ने साधु-संतों से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि ये दीप 500 वर्षों के अंधकार पर विजय के प्रतीक हैं। जहां कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं, वहाँ आज दीप जल रहे हैं, यही नया भारत, नई आस्था और नई अयोध्या है।

#AyodhyaDeepotsav2025 #रामनगरीअयोध्या #Deepotsav #CMYogi #JaiShriRam #DivyaDeepotsav #NewIndia #AyodhyaLive

RPS

Related Post