Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

शहर के इस स्कूल में अचानक पहुंचा अभिभावकों का हुजूम : उसके बाद जो हुआ जानकर आप रह जायेंगे हैरान...आखिर क्यों भावुक हुए बच्चें और अभिभावक

Blog Image
927

मां के प्यार का उत्सव एक दिन नहीं हर दिन हो मदर्स डे : आरपीएस

Bihar Sharif : शनिवार को आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में मदर्स डे समारोह ऐसा रंग जमाया कि हर आंख नम हो गई। कचहरी रोड, मकनपुर, सोहन कुआं और नूरसराय स्थित शाखाओं में छोटे-बड़े बच्चों ने अपनी मांओं के लिए दिल छू लेने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मां के प्यार को समर्पित इस विशेष दिन पर स्कूल के हर कोने से प्यार और सम्मान की भावना छलक रही थी। सोहन कुआं शाखा की छात्रा अपनी मां के लिए स्वरचित कविता सुनाते हुए कहा कि मां मेरे जीवन की प्रेरणा है, उनकी एक मुस्कान मुझे हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देती है। उसकी आंखों में चमक और आवाज़ में भावुकता देखते ही बनती थी।


वहीं मकनपुर शाखा के एक छात्र ने अपनी प्रस्तुति के बाद हमारे संवाददाता को बताया कि मेरी मां टीचर हैं, वो दिन भर स्कूल में पढ़ाती हैं और फिर घर आकर हमारी देखभाल करती हैं। मुझे नहीं पता वो इतनी ऊर्जा कहां से लाती हैं। आज मैंने उन्हें सरप्राइज़ देने के लिए गीत सीखा और स्टेज पर प्रस्तुत किया।


अभिभावकों की आंखों में आए खुशी के आंसू

कार्यक्रम में शामिल अभिभावक भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे बच्चे मेरे लिए इतना कुछ करेंगे। जब उसने स्टेज पर मेरा नाम लेकर कविता सुनाई, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। यह स्कूल बच्चों में न केवल शिक्षा बल्कि संस्कारों का भी बीज बो रहा है। मुझे गर्व है कि मेरे बच्चे इस स्कूल के छात्र है।


हमारा लक्ष्य संस्कारवान बच्चे तैयार करना - अरविंद कुमार सिंह


आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम के दौरान विशेष संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र तैयार करना नहीं, बल्कि संस्कारवान और अपने परिवार के प्रति कृतज्ञ नागरिक तैयार करना है। मदर्स डे जैसे कार्यक्रम बच्चों को मां के महत्व को समझने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां मोबाइल और गैजेट्स बच्चों का ज्यादातर समय ले लेते हैं, ऐसे कार्यक्रम पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे स्कूल में हम हमेशा बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके प्रति कृतज्ञ रहने की शिक्षा देते हैं।

चारों शाखाओं में दिखा उत्साह का माहौल

कार्यक्रम के दौरान कचहरी रोड स्थित शाखा के उप प्राचार्य रवि रंजन सिंह, सोहन कुआं की प्राचार्या रानी पांडे, मकनपुर शाखा के प्राचार्य अरुण तिवारी, और नूरसराय शाखा के प्राचार्य अमरेंद्र चौहान के कुशल नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और कविता पाठ के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। 

महिला शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षकों और उपस्थित अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उन महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने परिवार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर स्कूल में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मां का प्यार अनमोल है - आदित्य कुमार सिंह 

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के उप निदेशक आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि मां का प्यार अनमोल है और उनके त्याग को किसी भी तरह से पूरा नहीं किया जा सकता। हमारा प्रयास है कि बच्चे मदर्स डे के एक दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन अपनी मां का सम्मान करें और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। हमारा स्कूल सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि जीवन के मूल्य सिखाने का भी केंद्र है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष मदर्स डे समारोह और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी शाखाओं के छात्र-छात्राएं एक साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मदर्स डे के अवसर पर विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी जब वे अपने हाथों में उपहार लेकर अपनी माताओं के पास दौड़ रहे थे। इस तरह, आरपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में मदर्स डे समारोह भावनाओं और प्रेम से भरपूर एक यादगार अनुभव बनकर रह गया।

RPS

Related Post