Patna : वक्फ रैली को लेकर पटना में जूटा मुसलमान भाइयों का हुजूम , बीते रात से ही लोगों का पटना के गांधी मैदान में आगमन शुरू हो गया और आज सुबह होते-होते पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान फिर से पूरी तरह से भर गया । गांधी मैदान के आसपास के इलाको और सड़कों पर भी भीड़ इतनी बढ़ गई की यातायात पूरी तरह से चरमरा गई । गाड़ियों की इतनी संख्या गांधी मैदान के पास पहुंच गई कि अब निकलने में उन्हें शायद रात भी हो जाए। वक्फ रैली को लेकर पटना के लगभग सभी इलाकों का यातायात चरमरा गया है । गांधी मैदान में रैली होने की वजह से पटना का मरीन ड्राइव पर भी लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर पटना यातायात एसपी अर्पित लोहान ने आज लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि आज के दिन मरीन ड्राइव पर घूमने वाले लोगों से अपील है कि आज के दिन वह मरीन ड्राइव पर घूमने के लिए न निकलें, क्योंकि मरीन ड्राइव पर लोगों की काफी भीड़ हो रही है। वहीं मरीन ड्राइव पर लगने वाले छोटे-छोटे मनोरंजन स्टालों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है, एसपी अर्पित लोहान ने साफ तौर पर कहा कि आज के दिन मरीन ड्राइव पर किसी भी प्रकार का कोई भी स्टॉल लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ रैली के भीड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है, उन्होंने कहा कि रैली खत्म होते ही सभी लोगों का प्रस्थान का रास्ता क्लियर करवाया जा रहा है । हर चौक चौराहो पर जाम हटाया जा रहा है ,ताकि लोग अपने-अपने गंतव्य स्थान पर आराम से पहुंच सके।।

