Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

जनता के गुस्से ने मंत्री श्रवण कुमार को फिर दौड़ाया....जाने नालंदा के बाद अब कहां सड़को पर घिरे मंत्री श्रवण कुमार

Blog Image
1475

सहरसा: बिहार में चुनावी माहौल गरमाते ही नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। शुक्रवार को सहरसा में मंत्री श्रवण कुमार का काफिला सफाईकर्मियों के आक्रोश का शिकार हो गया। अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे सफाईकर्मियों ने मंत्री की गाड़ी का रास्ता रोक दिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कई बार समझाने और हटाने के बावजूद लोग मंत्री की गाड़ी के आगे खड़े रहे, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।  

सफाईकर्मियों का आरोप है कि वे पिछले तीन साल से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बकाया वेतन नहीं मिला। अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। नाराज कर्मचारियों ने मौके पर मंत्री से अपनी समस्याएं बताने की कोशिश की, लेकिन उनके मुताबिक मंत्री ने सुनी-अनसुनी कर दी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान हालात बिगड़े तो पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार भीड़ से मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।  


जानकारी के मुताबिक, श्रवण कुमार सिमरी बख्तियारपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे और लौटते समय यह हंगामा हुआ।  

यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री श्रवण कुमार जनता के गुस्से का निशाना बने हों। हाल ही 27 अगस्त को नालंदा में भी उन पर हमला हो चुका है। उस दौरान हालात इतने बिगड़े कि मंत्री को अपनी जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक पैदल दौड़ना पड़ा था, जबकि उनके बॉडीगार्ड घायल हो गए थे। अब सहरसा में दोबारा विरोध की आग ने चुनाव से पहले मंत्री और सरकार के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

RPS

Related Post