Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

जाग गयी जनता : दाखिल खारिज के नाम पर अवैध वसूली को लेकर लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी को खदेड़ा

Blog Image
1756

Begusarai : सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी भगवानपुर अंचल में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उस समय अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में करीब दो बजे अपराह्न में अफरातफरी मच गई ।जब दो लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान पर दाखिल खारिज के नाम रूपये लेकर नहीं काम करने का आरोप लगाते हुए खदेड़ दिया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी आगे आगे एवं उसके पीछे-पीछे लाभुक विडियो क्लिप में देखें जा सकतें हैं। हालांकि इस दौरान लाभुकों व राजस्व कर्मचारी में रुपये की लेन-देन को लेकर तीखी बहस भी हुई।


इस संबंध में तेयाय निवासी विष्णु कांत पाठक एवं पंकज कुमार पाठक ने बताया कि राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान को जमीन की रसीद काटने के नाम पर वर्षों पूर्व 6000 रुपए दी गई थी।। लेकिन आज तक वे इस काम को नहीं कर पाये। फोन करने पर भी राजस्व कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं।आज अंततः दोनों लाभुकों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। जिसमें दोनों लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी को रुपए मांगा जिसके बाद राजस्व कर्मचारी भागने लगे और लाभुक उसे पीछे पीछे खदेड़ दिया। हालांकि इस दौरान राजस्व कर्मचारी दौड़ते हुए हांफते नजर आए। जंगल में लगी आग की तरह यह बात क्षेत्र में फैल गई ।लोगों का हुजूम देखने के लिए उमर पड़ा। वही इस संबंध में राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान से पूछने पर बताया कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। लगाये गए सभी आरोप निराधार हैं। लेकिन उक्त मामले को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि आरोप झूठा था तो राजस्व कर्मचारी क्यों भागे इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

RPS

Related Post