Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Sports

राजस्थान ने बिहार को रौंदा, हरियाणा ने दिखाया दमखम

Blog Image
923

Rajgir : राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को शानदार मुकाबले देखने को मिले। पूल ए और पूल बी में पुरुष और महिला वर्ग की टीमों ने अपना जौहर दिखाया।

पूल ए: हरियाणा का दबदबा

अंडर 18 महिला वर्ग में हरियाणा की बेटियों ने छत्तीसगढ़ को 36-23 से मात देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं पुरुष वर्ग में भी हरियाणा ने जीत का परचम लहराते हुए आंध्र प्रदेश को 37-28 से पराजित किया।

पूल बी: राजस्थान ने दिखाई ताकत

अंडर 18 पुरुष वर्ग में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बिहार को 56-36 के बड़े अंतर से हराया। महिला वर्ग में तमिलनाडु की लड़कियों ने बिहार की टीम को 33-23 से परास्त किया।

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स : एक नज़र

खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर 2017 को हुई थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। 2025 का यह संस्करण इस प्रतियोगिता का सातवां है, जिसमें 27 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। इतिहास में पहली बार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बिहार राज्य में आयोजित की जा रही है, जिससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है।

RPS

Related Post