Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Sports

एशिया रग्बी U-20 चैंपियनशिप के लिए राजगीर में सड़कें होंगी हाई अलर्ट पर

Blog Image
689

Rajgir : 9–10 अगस्त 2025 को राजगीर में होने वाली एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सुरक्षा व सुविधाओं के मद्देनजर प्रशासन ने कई रूट्स पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। राजगीर बाजार के छबीलापुर मोड़ से हरियाली महादेवा, पिल्खी बाईपास तक सभी छोटे-बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। खेल अकादमी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का संचालन छबीलापुर, महादेवा, पिल्खी समेत कई रास्तों पर पूरी तरह बंद रहेगा।छोटे व निजी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय, जिन्हें राजगीर ROB, नाहुब मोड़ व पिल्खी बाईपास से होकर गुज़रना होगा। छबीलापुर, सत्यानगर, भुई मोड़, सिलाव होते हुए सिर्फ कुछ व्यावसायिक वाहनों की एंट्री होगी। पार्किंग के लिए गंगाजल परियोजना कैम्पस, स्टेट गेस्ट हाउस हॉकी मैदान, केरला पब्लिक स्कूल और अन्य स्थान निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे, जिनमें RDH स्कूल, शांति स्तूप मोर, वनगंगा, आयुध कारखाना और स्टेडियम मोड़ शामिल हैं।आमजन और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी, ऐसे में कार्यक्रम की तारीखों के दौरान निर्धारित रूट्स और पार्किंग निर्देशों का पालन जरूरी है। राजगीर के रास्ते अब रग्बी के रंग में रंगने को तैयार हैं।

RPS

Related Post