Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Breaking News

लुटेरी दुल्हन नकद व जेवर लेकर ससुराल से हुई फरार...जाने क्या है मामला

Blog Image
888

Nalanda : परवलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव से शुक्रवार की रात दुल्हन ससुराल से नकद रुपये व जेवर लेकर फरार हो गयी। शनिवार को उसके ससुर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। इसी साल उसकी शादी हुई थी। गांव के लोग लुटेरी दुल्हन के रूप में उसकी चर्चा कर रहे हैं। उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इसी साल 22 अप्रैल को बेटे रजनीश की शादी सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बेटा काम करने के लिए दूसरे राज्य में गया हुआ है। शनिवार की सुबह नींद खुलने के बाद वे मवेशी को चारा दे रहे थे। इसी दौरान पत्नी ने बताया कि दुल्हन घर से गायब है। खोजबीन के दौरान पता चला कि अटैची में रखे 76 हजार रुपये भी गायब हैं। साथ ही, कई जेवर भी गायब थे। उसके मायके में पूछताछ की गयी। उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भी सात अगस्त को परीक्षा देने के बहाने मायके से कुछ दिनों के लिए गायब हो गयी थी। खोजबीन में उसका पता नहीं चला तो उन्हें थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

RPS

Related Post