Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Trending News

शंभू गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: SIT की जांच में नए तथ्य, आज भी जारी रह सकती है पूछताछ

Blog Image
148

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में SIT लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच के क्रम में टीम को कुछ नए तथ्य हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अब जांच का दायरा और व्यापक किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार SIT आज भी अलग-अलग जगहों पर कई लोगों से पूछताछ कर सकती है।

जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतिका छात्रा ने जहानाबाद की एक दवा दुकान से एंटी डिप्रेशन दवा खरीदी थी। बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर को छात्रा ने खुद दुकान पर जाकर दवा की छह स्ट्रिप खरीदी थी। हॉस्टल के कमरे से बरामद दवा की स्ट्रिप पर दर्ज बैच नंबर के आधार पर पुलिस संबंधित दवा दुकान तक पहुंची। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि दवा छात्रा ने स्वयं खरीदी थी।

परिजनों के बयान के अनुसार छात्रा 5 जनवरी को पटना गई थी और उसके पिता ने उसे जहानाबाद रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसी दौरान पिता-पुत्री ने साथ में एक सेल्फी ली थी, जो उनकी आखिरी तस्वीर बताई जा रही है। इसके अगले ही दिन पटना में छात्रा के साथ यह घटना घटित हुई। SIT की जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा पटना स्थित हॉस्टल में रह रही थी और 27 दिसंबर को उसकी मां उससे मिलने पटना पहुंची थी। अगले दिन अधिक ठंड की बात कहकर छात्रा अपनी मां के साथ घर लौट गई थी।

सूत्रों का कहना है कि SIT की टीम गुरुवार को भी जहानाबाद में मृतिका के परिजनों समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।

उल्लेखनीय है कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा को संदिग्ध अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने नींद की गोलियों की अधिक मात्रा सेवन से बेहोशी की बात कही थी। वहीं परिजनों ने शुरू से ही मामले में हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और गंभीर हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। मामला तूल पकड़ने के बाद यह राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया। हालात को देखते हुए गृह मंत्री और डीजीपी ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद SIT का गठन कर गहन जांच शुरू की

RPS

Related Post