Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहार के छात्रों को अब मिलेगा ब्याजमुक्त लोन, किस्त चुकाने का समय भी हुआ दोगुना!

Blog Image
336

पटना : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में घोषणाओं की बरसात लगातार बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष जहां एक-एक कर नई योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है, वहीं विपक्ष अपनी सरकार बनने पर और बड़े वादों की बात कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं और छात्रों के लिए एक और बड़ा दांव खेल दिया है।

सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पूरी तरह ब्याजमुक्त होगी। यानी राज्य के स्टूडेंट्स को शिक्षा ऋण पर अब किसी भी तरह का ब्याज नहीं चुकाना पड़ेगा। यही नहीं, लोन चुकाने का समय भी पहले से दोगुना कर दिया गया है ताकि युवाओं पर दबाव न बने।

2 अक्टूबर 2016 से लागू यह योजना पहले 4% ब्याज दर पर सामान्य और 1% ब्याज दर पर महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर छात्रों को लाभ देती थी। लेकिन नई घोषणा के बाद अब सभी छात्रों को जीरो इंटरेस्ट पर लोन मिलेगा।

सरकार ने किस्तों की अवधि भी बढ़ा दी है। अब 2 लाख तक का लोन 5 वर्ष के बजाय 7 वर्ष में चुकाया जा सकेगा, जबकि 2 लाख से ऊपर का लोन अब 10 वर्षों तक आसान किस्तों में वापस करना होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि इस पहल का मकसद अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाना और उनके बोझ को कम करना है। चुनावी साल में की गई यह घोषणा सीएम का मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही है, जिससे सीधा संदेश युवाओं को दिया गया है कि उनका भविष्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

RPS

Related Post