Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की आत्महत्या से कॉलेज में भड़का बवाल! गाड़ी मना करने पर छात्रों ने किया तोड़फोड़, लगी आग, फिर देखो क्या हुआ!

Blog Image
1252

Nalanda : अभी अभी बड़ी खबर नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बुधवार की आधी रात को चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज का माहौल ऐसा गर्म हुआ कि आग लग गई। द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम कुमारी ने कॉलेज परिसर में आत्महत्या कर सबको हिलाकर रख दिया। दर्दनाक मौत के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाना था, लेकिन जब कॉलेज प्रबंधन से अस्पताल का गाड़ी मांगा गया, तो ठंडे दिल से मना कर दिया गया। इस नापाक बेइमानी ने छात्रों के गुस्से में आग लगा दी। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ मचाई, और कॉलेज के कर्मचारियों की गाड़ी में भी आग लगा दी, जो पूरी आपबीती की आग में घी का काम कर गया। चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर चंडी रेफरल अस्पताल तक हाहाकार मचा हुआ है। मौके पर पहुंची चंडी थाना पुलिस हालात संभालने में लगी है, लेकिन छात्र अभी भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस दर्दनाक घटना ने कॉलेज प्रशासन की सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं और छात्र सुरक्षा की पोल खोल दी है।


RPS

Related Post