Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

नैतिक मूल्यों की मशाल जलाएंगे शिक्षक : छात्रों को बनाएंगे सफल और संस्कारवान

Blog Image
514

नालंदा सहोदया क्लस्टर के ऐतिहासिक सेशन में 300 से अधिक शिक्षकों ने लिया हिस्सा

बिहारशरीफ : नालंदा सहोदया क्लस्टर द्वारा कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल के सभागार में आयोजित पांच घंटे के विशेष ऑफलाइन सेशन ने शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा सहोदया कलस्टर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव आशीष रंजन, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर, रिसोर्स पर्सन संजय जोसेफ, मौसमी मुखर्जी, रानी पांडे, रवि रंजन और अरुण तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। नैतिकता और अखंडता पर केंद्रित इस महत्वपूर्ण सेशन में क्लस्टर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ सफल नहीं, बल्कि सही और कामयाब इंसान बनाना है। आज के युवा भारत के विकास की धुरी हैं।

स्कूल की रीढ़ होते है प्राचार्य : अरविंद सिंह 

सेशन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर विशेष जोर दिया गया। कुंभ मेला जैसी भारतीय विरासत पर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने प्राचार्यों की भूमिका को 'माइक्रो ऑब्जर्वर' के रूप में परिभाषित करते हुए उन्हें स्कूल की रीढ़ बताया। वहीं शिक्षकों ने इस सेशन को अत्यंत लाभदायक बताया और कहा कि यह ज्ञान उन्हें छात्रों को बेहतर नागरिक बनाने में मदद करेगा। आयोजित कार्यक्रम में नवादा, नालंदा, शेखपुरा जिला के स्कूलों के प्राचार्य समेत 300 से अधिक शिक्षक शिक्षकाएं शामिल हुए।

RPS

Related Post