Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल : हिंदूवादी संगठनों ने निकाली महारैली

Blog Image
879

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई महारैली में बवाल हो गया है। यह रैली संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की ओर से मस्जिद हटाने को लेकर निकाली गई थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नौकझौंक हुई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन उग्र होने और विवाद के चलते पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। यह दौरान पुलिस के ऊपर भी कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पूरा मामला उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास बनी मस्जिद को लेकर हुआ। कुछ हिंदूवादी संगठन मस्जिद को हटवाना चाहते हैं। इसके विरोध में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की ओर से महारैली निकल गई थी। महारैली को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर दिया और महारैली को समर्थन देने लगे। बाजार बंद होने की वजह से यात्रा पर आए यात्री को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी लोगों को समान नहीं मिल पाया।इस बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर रहे थे। वह वहां से होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंच गए। जहां पुलिस ने उन्हें बैयूरिकडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़क हुई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पत्थर किया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज की। किया बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास बनी मस्जिद को लेकर यह विरोध प्रदर्शन था। जिस मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया है उसे मस्जिद को जिला प्रशासन पहले ही वैध बता चुका है। इसके लिए 21 अक्टूबर को जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेस नोट भी जारी किया गया था। जिसमें मस्जिद को लेकर पूरी जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके हिंदूवादी संगठन मस्जिद को लेकर विरोध कर रहे हैं।

RPS

Related Post