Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tanis
Trending News

बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में चेतावनी जारी!.

Blog Image
1088

Bihar Weather : बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। जिससे पटना समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है। बता दें कि, कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

Bihar में मानसून सक्रिय है। जिसके कारण पटना ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि, बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मानसून मेहरबान होने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, गयाजी, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ एवं औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है।

वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है। तो वहीं प्रदेश के तीन जिलों के गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान औरंगाबाद के रफीगंज में सर्वाधिक वर्षा 70.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि, राजधानी पटना में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं वैशाली की बता करे तो हाजीपुर में 52 मिमी, नवादा के कौआकोल में 49 मिमी, सिवान में 49 मिमी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंगज में 48.6 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 44.6 मिमी, नवादा के वारसलीगंज में 44.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

नालंदा के सिलाव में 40.4 मिमी, नवादा के रोह में 38.2 मिमी, पटना के संपत्तचक में 36.8 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 36.2 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 32.6 मिमी, बांका के चंदन में 30.8 मिमी एवं अररिया के रानीगंज में 30.6 मिमी वर्षा दर्ज किया गया है।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

RPS

Related Post