Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

फिट इंडिया अभियान के तहत बेगूसराय में संडेज़ आन साइकिल का भव्य आयोजन

Blog Image
80

Begusarai : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में फिट इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए 29 से 31 अगस्त तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संडेज़ आन साइकिल नामक साइकिल रैली ने लोगों का खास आकर्षण बटोरा। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रामकृष्ण ने बताया खेलेगा देश तो खिलेगा देश के नारे के साथ शुरू की गई इस पहल ने युवाओं और आम नागरिकों में फिटनेस के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।रैली में हर आयु वर्ग के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देना रहा।स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका

इस मुहिम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई साइकिलों का उपयोग करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा रामकृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज, सामुदायिक स्वास्थ्य समन्वयक सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे।प्रखंडों और पंचायतों तक पहुंचा संदेश।मुख्य समारोह के अलावा संडेज़ आन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली मैं खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रखूंगा। मैं अपने परिवार और दोस्तों को भी प्रतिदिन खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करूंगा।जिला खेल विभाग और पिरामल फ़ाउंडेशन का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला खेल विभाग और पिरामल फ़ाउंडेशन की टीम ने भी सहयोग किया। बेगूसराय के लिए यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का अवसर बना, बल्कि प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

RPS

Related Post