Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: 86.50% छात्र हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट!

Blog Image
1657

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज, 25 मार्च को 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 86.50% छात्रों ने सफलता हासिल की है। एक बार फिर बिहार बोर्ड देश का सबसे तेज़ रिजल्ट घोषित करने वाला बोर्ड बन गया है।

टॉपर्स की लिस्ट: प्रिया जायसवाल बनीं बिहार टॉपर!

इस साल भी प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।  

-विज्ञान संकाय में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंकों के साथ टॉप किया।  

-अरवल के आकाश कुमार ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।  

- पटना के रवि कुमार ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।  

विज्ञान 

  • प्रिया जायसवाल 484
  • आकाश कुमार 480
  • रवि कुमार 478 

कॉमर्स स्टूडेंट्स का जलवा, सबसे ज्यादा रिजल्ट प्रतिशत!  

अगर संकायों की बात करें तो कॉमर्स के छात्रों ने बाजी मारी, जहां 94.77% स्टूडेंट्स पास हुए। 

कॉमर्स टॉपर

  • रोशनी कुमारी 475
  • खुशी 473
  • सृष्टि कुमारी 471
  • निशांत राज 471


कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।



40 दिन में रिजल्ट जारी, फिर साबित हुई बिहार बोर्ड की तेज़ी!

बिहार बोर्ड ने 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं और मात्र 40 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया। BSEB लगातार देश का सबसे तेज़ रिजल्ट घोषित करने वाला बोर्ड बना हुआ है।  

RPS

Related Post