Begusarai : बरौनी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने ओझा टोल स्थित काली मंदिर में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका । तेघड़ा प्रखंड के बरौनी दो पंचायत के ओझा टोल में भाजपा कार्यकर्ता ज्योति झा के घर पर तेघड़ा विधानसभा स्तरीय सभी कार्यकर्ता की बैठक हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह ने किया । संचालन बरौनी नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई । उसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोषपूर्ण जुलूस निकालते हुए गुप्ता बांध होकर काली मंदिर पहुंचा । यहां पर जुलूस एक जनसभा में तब्दील हो गया । काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह ,तेघड़ा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुधा देवी,डा जर्मन सिंह, कुंदन कुमार सिंह, रामानंद सिंह के द्वारा तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा दरभंगा के कार्यक्रम में राहुल गांधी की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी यह प्रधानमंत्री की मां का अपमान नहीं पूरे नारी समाज का अपमान है । डा जर्मन सिंह ने कहा कांग्रेस और राजद का असली चरित्र उजागर हो गया है । वह फिर से बिहार में जंगल राज्य लाना चाहती हैं वह संभव नहीं है । जनता सब देख रही है । राजद के शासनकाल में महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के कारण कोई भी महिलाएं और बहन अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी । वह दौर अब पुनः वापस नहीं आने वाला है । यह सभी देखकर राजद के नेता और कांग्रेस के आला कमान की बौखलाहट अब सदन से सड़क पर दिखाई दे रही है । मौके पर घनश्याम सिंह, अजीत सिंह, ज्योति झा, कन्हैया सिंह,जटाशंकर झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने सभा को संबोधित किया

