Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

नीतिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बेगूसराय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Blog Image
119

बेगूसराय: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के वरिष्ठ नेता नीतिन नबीन के निर्वाचित होने को लेकर बेगूसराय जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे बिहारवासियों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. रेखा कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी का परिणाम है कि जनता का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा उन राज्यों में भी संगठन को मजबूती प्रदान करेगी, जहां अभी पार्टी की सरकार नहीं है।

नीतिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में बुधवार 22 जनवरी 2026 को बेगूसराय स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने की, जबकि आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. रेखा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

उत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण मोहन, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रिचा सिंह, चंदा चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नीतिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

RPS

Related Post