Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

आधारपुर ठाकुरबाड़ी में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आगाज, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ आयोजन

Blog Image
116

बेगूसराय: तेघड़ा प्रखंड के सुप्रसिद्ध आधारपुर ठाकुरबाड़ी में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री त्यागी बाबा नरसिंह दास जी महाराज के 70वें महा निर्माण दिवस की पुण्य स्मृति में 13 फरवरी शुक्रवार से 22 फरवरी रविवार तक श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह संस्कार यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ठाकुरबाड़ी परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण संपन्न हुआ। यह ध्वजारोहण श्री त्यागी गोपाल दास जी महाराज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्वान पंडितों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। ध्वजारोहण के बाद जानकारी देते हुए श्री त्यागी गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। 14 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी रविवार को वत्स सेवा समिति के तत्वावधान में कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्कार कराया जाएगा। इसके अलावा 21 फरवरी को रामर्चा पूजा तथा 22 फरवरी को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, कथा समापन और महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल कायम हो गया है।

RPS

Related Post