Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

महिलाओं के सम्मान पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं:डॉ रेखा राम

Blog Image
184

Begusarai : बेगूसराय जिला भाजपा महिला मोर्चा ने अपने कार्यसमिति का विस्तार करते हुए अपने 31 सदस्यों की कार्यसमिति की घोषणा शनिवार को की। जिलाध्यक्ष डॉ. रेखा राम ने नवमनोनीत सदस्यों के नामों की घोषणा की।जिलाध्यक्ष के अनुसार नवमनोनीत कार्यसमिति सदस्यों में मधु कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी देवी, गुड्डी पासवान, विनीता कुमारी, नंदनी राय,लीला देवी, राधा देवी, सुनीता देवी,राखी देवी, मणिमाला देवी,खुशबु देवी, गीता देवी, संगीता देवी, किरण देवी, नीलम देवी,श्वेता कुमारी हैं।डॉ. रेखा ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धर्मशीला गुप्ता एवं बेगूसराय भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार कुल मिलाकर 31 सदस्यों की कार्यसमिति का निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्या आगामी चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी एवं राज्य में राजग सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर कुठाराघात किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।बताते चलें की चार दिन पुर्व ही महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गयी थी जिसे एवं विस्तार दिया गया है।मौके पर बिमला देवी, उर्मिला देवी, ऋचा सिंह आदि थे। नये सदस्यों को भाजपा नेताओं ने बधाई दी। भारतीय जनता टी. वी. एवं सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सिने अभिनेता अमिय कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हरे कृष्ण ईश्वर, कुमार अच्युतानंद दीपक, भाजयुमो जिलामंत्री राजू कुमार राजा आदि ने बधाई दी।

RPS

Related Post