Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Bihar

आईएचएम बोधगया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Blog Image
119

गया जी: बोधगया स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) बोधगया में श्रद्धा और उत्साह के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा का नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य धीमन बनर्जी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक कल्याण, उज्ज्वल भविष्य और पेशेवर करियर में निरंतर उन्नति की कामना की।

पूजा समारोह में संस्थान की पूरी टीम, परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएं और आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न पूजा के बाद सभी ने प्रसाद और भोग ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।


इस मौके पर प्राचार्य धीमन बनर्जी ने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए होटल प्रबंधन से जुड़े डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए बोधगया स्थित संस्थान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

RPS

Related Post